ब्राह्मण वेलफेयर एसो. ने शहर की 40 अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्राह्मण वेलफेयर एसो. ने शहर की 40 अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सामाजिक संस्था ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन एवं गुडगांव विकास मंच के संयुक्त तत्वधान में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 40 महिलाओं को उनके समाज में बेहतरीन योगदान व कुशल कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  
                    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर मधु आजाद, आरएसएस के पूर्व प्रचारक संजय विनायक जोशी व उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश निर्मल यादव मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतला अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शर्मा, समाजसेवी राजकुमार त्यागी, श्रीराधा-कृष्ण गौशाला संचालिका साध्वी सविता, भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, केनविन फाउंडेशन से सतीश तायल मौजूद थे। मेयर मधु आजाद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। खुद को महिलाओं ने साबित करके दिखाया है। संजय विनायक जोशी ने यहां एकत्रित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी और भविष्य में भी श्रेष्ठता से कार्य करने को प्रेरित किया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश निर्मल यादव ने महिलाओं को शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब समय महिलाओं के सपनों को पंख लगाने का है। परिवार का हर सदस्य इसमें अपनी भूमिका निभाए।
                       संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जिन महिलाओं को यहां समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया, उनमें मेडिकल स्टाफ  पूनम सहराय, रितु मलिक, सरोज बाला, बबीता, जपिंदर, उषा रानी, सरोज कुमारी, ममता भारद्वाज, पत्रकारिता से साक्षी रावत, एडवोकेट अर्चना चैहान, एडवोकेट ललिता कपूर, डॉक्टर मनीषा शमाज्, राष्ट्रीय कवित्री डॉक्टर कृष्णा जैमिनी, समाज सेविका व पूर्व नगर पार्षद फर्रूखनगर नीरू शर्मा, नेशनल घुड़सवार प्रगति तायल, राष्ट्रीय चित्रकार हिमांशी शर्मा,  प्रशिक्षक सोना यादव, राजकीय कन्या विद्यालय गुडगांव गांव की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, यूरो ग्लोबल स्कूल प्रधानाचार्य नैंसी शर्मा, शिक्षिका रेनू भारद्वाज, शिक्षाविद् रत्ना जैन, निकिता बंसल,  मिथिलेश शर्मा, वंदना शर्मा, रेनू शर्मा, समाज सेविका शशि शर्मा, अनु यादव, कांता शर्मा, शिरोमणि फाउंडेशन अध्यक्ष नलिनी अस्थाना, श्री राधा-कृष्ण गौशाला संचालिका सविता, बैंक कर्मी शिवानी शर्मा, कोमल भटनागर, समाज सेविका ललिता तायल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्रप्रकाश भारद्वाज, सत्यप्रकाश, बनवारी लाल शर्मा, दिनेश मुद्गिल, अंबिका प्रसाद शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, नीरज अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक कटारिया, नरेश शर्मा, जतिन शर्मा, धनश्याम वशिष्ठ, नरोत्तम वत्स, सत्यप्रकाश शर्मा को भी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox