
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो,:बिलासपुर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी नई उड़ान योजना में बिलासपुर से नई उड़ानों के लिए अधिक से अधिक रूट के प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि प्रारंभ में केंद्र सरकार ने एक राज्य सरकार को चार नए हवाई मार्गों के प्रस्ताव देने के लिए कहा था परंतु विभिन्न राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के सामने यह तर्क प्रस्तुत किया की चार हवाई मार्ग नई उड़ान योजना के पूर्ण लाभ उठाने के लिए कम है क्योंकि आज यह ज्ञात नहीं है कि एयरलाइन कंपनी को कौन सा नया हवाई मार्ग लाभप्रद लगेगा जहां वह उड़ान संचालित करेंगे। अतः राज्यों को चार से अधिक हवाई मार्ग प्रस्तावित करने की छूट दी जाए। इस पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अधिक हवाई मार्ग प्रस्तावित करने की सहमति दे दी है इस आधार पर कि चयन करते समय बेहतर हवाई मार्ग का चयन हो सके।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर से हैदराबाद बिलासपुर से इंदौर होकर मुंबई बिलासपुर से दिल्ली और बिलासपुर से कोलकाता प्रतिदिन एक उड़ान का प्रस्ताव अवश्य ही किसने उड़ान योजना में प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा बिलासपुर से अंबिकापुर होकर वाराणसी और बिलासपुर से जगदलपुर होकर विशाखापट्टनम एवं बिलासपुर से भोपाल होकर जयपुर के प्रस्ताव दिए जाने योग्य है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव डॉक्टर प्रदीप कुमार राही रमाशंकर बघेल गोपी राव अनिल गुलहरे विभूतिभूषण गौतम ऋषि राज सिंह गौतम शिरीष कश्यप मनोज तिवारी समीर अहमद बबला रामशरण यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर मनोहर खटवानी
प्रेमदास मानिकपुरी केशव गोरख मोहन जायसवाल मजहर खान संदीप बाजपेई विजय वर्मा रोहित तिवारी अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।





More Stories
वीर बिरसा मुंडा से वीर नारायण सिंह तक, जनजातीय नायकों का संघर्ष भारत के स्वाभिमान की अमर गाथा : तोखन साहू
BJP नेता नेहा जोशी की तहरीर पर महिला सांसद कंगना रनौत के वीडियो को झूठे व भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
पंजाब में BRG के धावकों ने मचाया धमाल, द ग्रेट माझा रन में जीते नकद पुरस्कार
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन: सपा-कांग्रेस नहीं, सबसे बड़ा चैलेंज मायावती के लिए
चांदनी चौक में चोरी का अनोखा तरीका: पेड़ पर चढ़कर पहली मंजिल की दुकान में घुसे चोर