
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव । हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम (हाई स्कूल), बहादुरगढ़ में आयोजित विशेष दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। वहीं, जयपुर में आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन में भी BRG के धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ग्रुप का नाम रोशन किया।
बहादुरगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर अत्तर सिंह, रणधीर सिंह दहिया, नरेंद्र लठवाल, जगबीर फौजी, पवन खत्री और राजेश मलिक के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में BRG के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्थान हासिल किए। महिला वर्ग में 35 से 50 वर्ष आयु वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में वर्षा ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और बिमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला 1600 मीटर दौड़ में संतोष बंसल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग में 50 से 55 वर्ष आयु वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में धर्मवीर सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में परवीन जैन प्रथम, नरेंद्र लठवाल द्वितीय और रणबीर सांगवान तृतीय स्थान पर रहे।
इसी आयु वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में नरेंद्र लठवाल ने प्रथम और रणबीर सांगवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राज कपूर मोर ने चौथा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा धर्मवीर सैनी, हितेश अहलावत, संदीप, उमा पांडे, आर.के. मोर, नवीन राणा, रणबीर सांगवान, नमिता, मुकेश दहिया, रामबीर, अनूप सिंह, आशीष, नरेश शर्मा और अशोक सहित BRG के अनेक धावकों ने सफलतापूर्वक अपनी दौड़ पूरी की।
जयपुर हाफ मैराथन में भी BRG का परचम

बहादुरगढ़ की प्रतियोगिता के साथ-साथ जयपुर में वंसदीप ग्रुप की ओर से आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन में भी BRG के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में कृष्णा राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, सारिका यादव ने भी अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ग्रुप का गौरव बढ़ाया।
दीपक छिल्लर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं संचालक दीपक छिल्लर ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि BRG का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि BRG के वरिष्ठ खिलाड़ी आज मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। 50 से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के खिलाड़ियों की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि फिटनेस और खेलों से जुड़ने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।

दीपक छिल्लर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं समाज में खेल संस्कृति, आपसी भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।
अंत में BRG परिवार की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप में उत्साह का माहौल है।





More Stories
मधु विहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार