

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/देहरादून/राज्य ब्यूरो: थाना रायपुर का मामला है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में धोखाधडी व संगीन अपराधो मे संलिप्त अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
घटना का विवरण– दिनांक 30.01.2026 को वादिनी निवासी- बोगन विला, किदुवाला, थाना रायपुर, देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी की 1. रितेश चन्द्रा उर्फ रतिश चन्द्रा पुत्र गिरीश बाबू, निवासी-शांति मैन्सन, विकासनगर, फेज-2 कुसुमखेड़ा, निकट यूनियन बैंक आफ इण्डिया, मुखानी, हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखण्ड, द्वारा वादिनी के दस्तावेजो के आधार पर 98 लाख रूपये बैंक लोन लेकर अपनी कम्पनी यूनिटेक से फर्जी जेसीबी मशीनो की निकासी दिखाकर स्वयं को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए वादिनी के साथ धोखाधड़ी की गई है ।
वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना रायपुर पर मु0अ0स0 52/26 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत किया गया । अभियुक्त रतीश चन्द्रा द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में बयान हेतु उपस्थित न होकर विवेचना में सहयोग प्रदान नहीं किया गया । जिसके क्रम में माननीय न्यायालय से अभियुक्त रतिश चंद्र का गैर जमानती वारंट प्राप्त करते हुए एस एस पी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रतिश चंद्र पुत्र गिरीश बाबू को गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-
रतीश चन्द्रा पुत्र गिरीश बाबू चन्द्र निवासी फेज-2 विकासनगर यूनियन बैंक के पास कुसुमखेड़ा मुखानी हल्द्वानी उम्र- 43 वर्ष
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 अजय भट्ट
2-हे0का0 गजेन्द्र सिंह





More Stories
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट पहुंचे बहादुरगढ़; दीपक छिल्लर, जयदेव राठी, नितिन अत्री और एन.के. शर्मा ने की विशेष पहल