लाहौरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चार आरोपियों को दबोचा, तीन नाबालिग शामिल

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली के लाहौरी गेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने से लूट, चोरी और मारपीट से जुड़े तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

दिनदहाड़े नयाबाजार में हुई थी वारदात
घटना 8 मार्च 2026 की है, जब पुलिस को लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम को पीड़ित अभिषेक कृष्ण ने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट के रिकवरी विभाग में काम करता है और दिल्ली के मोती नगर में किराए पर रहता है। वह अपने दोस्त से मिलने नयाबाजार जा रहा था, तभी दोपहर करीब 1 बजे चार युवकों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया जबकि अन्य ने उसका वीवो मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी और खुफिया सूचना से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान चार संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद खुफिया सूत्रों की मदद ली गई, जिन्होंने आरोपियों की पहचान नवेद खान उर्फ लंबू और उसके तीन साथियों के रूप में की। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी लगातार फरार हो रहे थे।

नॉवेल्टी सिनेमा के पास से गिरफ्तारी
लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के जरिए 10 मार्च की शाम पुलिस ने सभी आरोपियों को एसपीएम मार्ग स्थित नॉवेल्टी सिनेमा के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी नवेद खान के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा उसके घर से एक और चोरी का मोबाइल फोन मिला, जो कश्मीरी गेट मेट्रो क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले से जुड़ा हुआ है।

पूछताछ में कई मामलों का खुलासा
पूछताछ के दौरान पता चला कि नवेद खान इस गिरोह का सरगना है और पिछले एक साल से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। सभी आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैटरिंग मजदूर के रूप में काम करते थे और उसी दौरान मौके देखकर अपराध करते थे। आरोपियों ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर जेबतराशी और कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने की घटना को भी कबूल किया है।

नशे की लत के कारण बना अपराधी
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नवेद खान नशे और शराब का आदी है। अपनी लत को पूरा करने के लिए वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। वहीं तीनों नाबालिग आरोपी भी स्कूल छोड़ चुके हैं और छोटे-मोटे काम करते हुए अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं।

तीन मामलों का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार इस गिरोह की गिरफ्तारी से लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट मेट्रो और कोतवाली थाना क्षेत्रों में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox