भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा

-भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति है- पीएम मोदी -स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे- पीएम मोदी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में एआई एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था। उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस तथा पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि मार्सिले वह शहर है जहां से प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में कदम रखा था। उनकी वीरता की गाथा आज भी यूरोप के कई हिस्सों में याद की जाती है, और यह वही शहर है जहां स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने अंग्रेजों से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी। पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह कदम भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक था। पिछले वर्ष मार्सिले में मुझे उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला था। इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के शुभारंभ के साथ, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को जन-साझेदारी में बदल रहे हैं। क्योंकि नवाचार अकेले नहीं, बल्कि सहयोग से ही संभव है। इसलिए, भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के दौरान हमारा लक्ष्य जन-जन संबंधों को मजबूत करना है। चाहे वह रक्षा हो, स्वच्छ ऊर्जा हो, अंतरिक्ष हो या उभरती प्रौद्योगिकियां हों, हम हर क्षेत्र में अपने उद्योगों और नवोन्मेषकों को जोड़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम स्टार्टअप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के बीच मजबूत नेटवर्क बनाएंगे। हम अपने छात्रों और शोधकर्ताओं के बीच आदान-प्रदान को सुगम बनाएंगे और संयुक्त नवाचार के लिए नए केंद्र भी स्थापित करेंगे।

भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम महत्वपूर्ण खनिजों, जैव प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में अपने सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के लिए भारत-फ्रांस केंद्र, डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांस केंद्र और विमानन कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय गठबंधन केंद्र की शुरुआत कर रहे हैं। ये मात्र संस्थान नहीं हैं, बल्कि भविष्य निर्माण के मंच हैं। मित्रों, विश्व अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे वातावरण में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति है।

स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम फ्रांस की विशेषज्ञता और भारत की विशाल क्षमता का संयोजन कर रहे हैं। हम विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहे हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और संयुक्त विकास परियोजनाओं के माध्यम से मानव विकास सुनिश्चित करेंगे और बहुपक्षवाद, संवाद और कूटनीति के माध्यम से स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox