नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल की साक्षी बनने जा रही है। इस विशेष मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में “100 अटल कैंटीन” शुरू करने की घोषणा की गई है।

इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन की सुविधा प्रदान करना है। सरकार का कहना है कि यह योजना केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से करुणा, सेवा और समावेशी विकास की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

इन अटल कैंटीनों में गरीब, श्रमिक, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रुपये में स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ भूख और कुपोषण से लड़ने में मदद करेगा, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की सोच को भी साकार करेगा।

दिल्ली सरकार के अनुसार, अटल कैंटीनों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ भोजन मिले और कोई भी भूखा न सोए। इस योजना को राजधानी में जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्थायी कदम माना जा रहा है।


More Stories
आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर किया संवाद
‘DU- North Campus’ में वाहन चोरी करने वाला शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार!
‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
पीएचडी छात्र से ठगी, दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश!
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर कानूनी दिग्गजों की अपील- ‘संवैधानिक साक्षरता बढ़ेगी तो मिलेगा सच्चा न्याय’