भारत अमेरिका का प्राकृतिक साझेदार- जो बाइडेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत अमेरिका का प्राकृतिक साझेदार- जो बाइडेन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ देश-विदेश /शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों मंे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्चुअल फंड रेजर कार्यक्रम में भारत को अमेरिका का ‘प्राकृतिक साझेदार’ बताते हुए कहा कि भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की उनके प्रशासन की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होने कहा कि अगर वे नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत करेंगे।
वर्चुअल फंड रेजर कार्यक्रम में जब उनसे भारत और अमेरिका के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा के लिए भारत को इस क्षेत्र में भागीदार बनने की जरूरत है और स्पष्ट तौर पर उनके लिए भी।’ इस कार्यक्रम का आयोजन बीकन कैपिटल पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ एलन लेवेंटल ने किया था। पूर्व उपराष्ट्रपति का कहना है कि भारत और अमेरिका प्राकृतिक साझेदार हैं।
बाइडेन से जब पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा में यह साझेदारी, रणनीतिक साझेदारी आवश्यक और महत्वपूर्ण है।’ उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ सालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है।’
बाइडेन ने कहा, ‘‘हमारे संबंधों में महान प्रगति के द्वार खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी सामरिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बाइडेन प्रशासन में एक उच्च प्राथमिकता थी और अगर मैं राष्ट्रपति चुना गया, तो आगे भी एक उच्च प्राथमिकता होगी।’ नवंबर चुनाव को लेकर बाइडेन ने कहा कि देश का भविष्य मतपत्र पर निर्भर है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण मतदान है और देश इस समय अपनी आत्मा की लड़ाई में लगा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीकों पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा, ट्रंप ने शुरुआत से ही चेतावनी को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से मना किया और फिर देश की रक्षा करने में नाकाम रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox