अमेरिका से प्रत्यर्पित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। अनमोल पर देश में आतंकी-सिंडिकेट चलाने, टारगेट किलिंग, फिरौती, हत्या और कई गंभीर मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। एनआईए ने उसे कोर्ट में पेश कर 11 दिन की रिमांड हासिल कर ली है, जबकि पंजाब पुलिस भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

फर्जी पासपोर्ट से भारत से भागा था अनमोल
एनआईए और पंजाब पुलिस के अनुसार, अनमोल अमेरिका में बैठकर भारत में आतंकी सिंडिकेट चला रहा था।
पंजाब पुलिस ने 2022 में खुलासा किया था कि अनमोल भानु प्रताप के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा प्लान लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला हत्या से पहले तैयार किया था, ताकि अनमोल पुलिस कार्रवाई से बच सके।
अनमोल केन्या सहित कई देशों से होते हुए आखिरकार अमेरिका पहुंचा था।

सिद्धू मूसेवाला हत्या और सलमान खान शूटिंग केस में भी वांछित
अनमोल का नाम कई बड़े मामलों में सामने आ चुका है, जिनमें प्रमुख हैं—
सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सलमान खान के घर पर गोलीबारी (2023)
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश

एनआईए ने बताया कि वह 2020 से 2023 तक गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के आतंक-सिंडिकेट को सक्रिय रूप से ऑपरेट कर रहा था।

पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में 22 मामले दर्ज
पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक:
अनमोल पर 22 बड़े क्रिमिनल केस दर्ज हैं
पहला केस 2012 में अबोहर में हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था
वह भारत का 19वां आरोपी है जिसे इस आतंकी गिरोह में एनआईए ने गिरफ्तार किया

अमेरिकी पुलिस ने उसे पिछले साल नवंबर में हिरासत में लिया था, जिसके बाद प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की गई।

एनआईए करेगी नेटवर्क और फंडिंग की पड़ताल
पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान एनआईए ने कहा कि:
अनमोल के पास सिंडिकेट की कार्यप्रणाली
फंडिंग के स्रोत
विदेशों में मौजूद नेटवर्क
भारत से उसके भागने की पूरी कहानी

जैसी अहम जानकारियाँ हैं, जिनकी जांच बेहद ज़रूरी है।
अगली पेशी अब 29 नवंबर को होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox