नजफगढ़ में कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने किया मेगा घाट का निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने किया मेगा घाट का निरीक्षण

-आस्था का पर्व - अधिकारियों की मौजूदगी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जय विहार फेज-1 में आयोजित होने वाले छठ महापर्व के मेगा घाट की तैयारियों का जायज़ा लेने आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय परवेश साहिब सिंह पहुंचे। उनके साथ नजफगढ़ से विधायक नीलम कृष्ण पहलवान भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की तैयारी
निरीक्षण के दौरान मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि छठ महापर्व दिल्ली की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों पर सुरक्षा, सफाई, बिजली, पानी और रोशनी की सभी व्यवस्थाएं पूरी हों।

प्रशासन ने कमर कसी
कार्यक्रम के दौरान पश्चिम दिल्ली के डीएम चैतन्य प्रसाद, नजफगढ़ के एसडीएम सम्यक जैन, दिल्ली जल बोर्ड, I&FC विभाग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों की टीम के साथ घाट पर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर उपस्थित लोगों से बातचीत भी की।

छठ पूजा की तैयारियों में चार चाँद
जय विहार, नजफगढ़ में इस बार छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय पूर्वांचल समाज के सैकड़ों लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।
मंत्री परवेश साहिब सिंह के साथ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, जिला अध्यक्ष राज शर्मा, मंडल अध्यक्षगण, और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य नेताओं  ने भी लिया तैयारियों का जायज़ा
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी अलग-अलग छठ घाटों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्थानीय निकायों की ओर से सभी घाटों पर सुरक्षा और सफाई की कड़ी व्यवस्था की गई है।

दिल्ली में छठ पूजा की धूम
नजफगढ़ समेत पूरे दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हर घाट पर रंग-रोगन, सजावट और रोशनी की व्यवस्थाएँ की जा रही हैं ताकि श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ सूर्य देव की आराधना कर सकें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox