
मानसी शर्मा/- यूपी के लखनऊ में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने उनकी पत्नी के साथ विवाद पर प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि, “हमारा मामला कोर्ट में 3-4 साल से चल रहा है। मार्केट में जो बातें चल रही हैं, उनसे हम क्या महसूस कर सकते हैं। आज ही अपनापन क्यों दिखा?। ये कौन सा अपनापन है, इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं कि मुझे परेशान करना है।
प्रेस कॉन्फेंस में पवन सिंह ने कहा कि मैं ज्योति को काफी अच्छे से जानता हूं। हम दोनों का तालाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी है। उनके आंसू सबको दिखते है। लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है। कानून सबसे के लिए बराबर होता है। उन्होंने कहा कि अगर ज्योति को मेरी इतनी फिक्र थी तो पहले कहां थी। पवन सिंह ने किसी को चुनाव लड़ाना मेरे बस की बात नहीं है।
बिहार चुनाव पर बोले पवनसिंह के सहयोगी
पवन सिंह और उनके सहयोगीशैलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाक़ात के दौरान उन्हें बिहार चुनाव में एनडीए के साथ पूरी ताकत से जुड़ने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि अभी सीट को लेकर बीजेपी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। जल्द ही इस मामले पर आपलोगों को जानकारी मिल जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी