दिवाली-छठ पर अपनों से मिलने की चाह, लेकिन कन्फर्म टिकट चाहिए तो जानिए रेलवे का नया नियम !

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली-छठ पर अपनों से मिलने की चाह, लेकिन कन्फर्म टिकट चाहिए तो जानिए रेलवे का नया नियम !

–  “घर आजा परदेसी…” 

“घर आजा परदेसी, तेरा देश बुलाए रे…”

मानसी शर्मा/-  त्योहारी सीज़न में हर घर की यही पुकार है — खासकर उन परिवारों की, जिनका कोई अपना रोज़ी-रोटी के लिए घर से दूर है। दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व नज़दीक हैं और लाखों प्रवासी अपने गांव-शहर लौटने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बार सफर पर निकलने से पहले एक जरूरी अपडेट जान लेना बेहद जरूरी है — वरना टिकट के चक्कर में त्योहार का मज़ा किरकिरा हो सकता है।

अब जनरल टिकट बुकिंग के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ तत्काल ही नहीं, बल्कि जनरल टिकट बुकिंग के लिए भी आधार वेरीफिकेशन ज़रूरी कर दिया गया है।

1 अक्टूबर 2025 से, IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए नया नियम लागू हो गया है:

 बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट तक केवल वही यूज़र्स ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे,

जिनका IRCTC अकाउंट आधार से पहले ही वेरीफाइड है।

बाकी यूज़र्स को इन 15 मिनटों के बाद ही मौका मिलेगा।

यह नियम सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर लागू है।

जो यात्री रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से टिकट लेते हैं, उनके लिए प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी — कोई बदलाव नहीं।

नया नियम क्यों लाया गया है?

रेलवे का कहना है कि इस नियम का मकसद फर्जी बुकिंग और टिकट दलालों पर रोक लगाना है।

शुरुआती 15 मिनट का यह आधार-वेरिफिकेशन विंडो सुनिश्चित करेगा कि:

टिकट असल यात्रियों तक पहुंचे

थोक में बुकिंग करने वालों पर लगाम लगे

आम यात्रियों को ज्यादा कन्फर्म टिकट मिल सके

रेलवे का मानना है कि इससे सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा।

रेलवे बोर्ड की ओर से क्या कहा गया है?

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि:

“रिजर्वेशन सिस्टम का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचे — इसके लिए आधार-ऑथेंटिकेशन को अब अनिवार्य किया गया है।”

गौरतलब है कि तत्काल टिकटों पर यह नियम जुलाई 2025 से पहले ही लागू है और इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिले हैं। यात्रियों को न केवल जल्दी बुकिंग का फायदा मिला है, बल्कि कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ी है।

क्या करें यात्री?

यदि आप भी त्योहार पर घर जाने का मन बना रहे हैं, तो जल्द से जल्द:

अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करें

लॉगिन कर “KYC Complete” करें

टिकट बुकिंग के समय 15 मिनट के प्रीमियम विंडो का फायदा उठाएं

तो इस बार तैयारी पूरी रखिए…

त्योहारों में घर की ओर लौटने का जज़्बा तो सबमें होता है, लेकिन सफर तभी आसान होगा जब तैयारी पक्की हो।

ट्रेन का टिकट, अब सिर्फ किस्मत का खेल नहीं, बल्कि सही जानकारी और समय पर तैयारी से ही मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox