भारत में बढ़ती वेट मैनेजमेंट दवाओं की मांग, विदेशी और स्थानीय कंपनियों में बढ़ा मुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में बढ़ती वेट मैनेजमेंट दवाओं की मांग, विदेशी और स्थानीय कंपनियों में बढ़ा मुकाबला

मानसी शर्मा /- भारतीय बाजारों में वजन घटाने वाली दवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे की बढ़ती समस्या, कुछ एंटी-ओबेसिटी दवाओं के पेटेंट का खत्म होना और सरकार द्वारा देश में दवाओं के निर्माण को बढ़ावा देना इस बढ़त के मुख्य कारण हैं। इसके चलते अब विदेशी और भारतीय दवा कंपनियां भारतीय बाजार में हिस्सेदारी पाने के लिए तेजी से मुकाबला कर रही हैं।

मौनजारो की बिक्री में तेजी

मार्च 2025 में एली लिली ने भारत में अपनी मोटापा घटाने वाली दवा मौनजारो लॉन्च की थी। यह दवा सीडीएससीओ की मंजूरी के बाद सिंगल डोज में भी उपलब्ध है। शुरुआती तीन महीनों में मौनजारो की बिक्री लगभग 24 करोड़ रुपये रही, जो जून 2025 तक बढ़कर 50 करोड़ रुपये हो गई।

मौनजारो की कीमतें इस प्रकार हैं:

2.5 मिलीग्राम शीशी: 3,500 रुपये

5 मिलीग्राम शीशी: 4,375 रुपये

यदि कोई व्यक्ति हर हफ्ते यह दवा लेता है, तो उसे महीने में 14,000-17,500 रुपये खर्च करने होंगे। छह महीने के कोर्स पर यह खर्चा लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

प्रीमियम दवाओं की बढ़ती मांग

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल और हाई-मिडिल क्लास के लोग अब मौनजारो और वेगोवी जैसी प्रीमियम दवाओं को आसानी से खरीदने में सक्षम हैं। शुरुआती खुराक की बढ़ती मांग यह दर्शाती है कि डॉक्टर अधिक नए मरीजों को यह दवाएं दे रहे हैं और मरीज लगातार इलाज कर रहे हैं।

साल 2022 में लॉन्च हुई नोवो नॉर्डिस्क की ओरल सेमाग्लूटाइड राइबेलसस की कीमत दो साल में 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 412 करोड़ रुपये हो गई है, जो इस दवा के बढ़ते लोकप्रियता का प्रमाण है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox