
मानसी शर्मा /- द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दिल्ली अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले एक अंतर्राज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1430 क्वार्टर और 48 हाफ बोतल अवैध शराब एक Hyundai i20 कार में ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
यह कार्रवाई द्वारका जिला के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशन एवं एसीपी रामअवतार की निगरानी में की गई। इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक सुभाष चंद (प्रभारी, एंटी नारकोटिक्स सेल) ने किया, जिनके साथ टीम में मुख्य सिपाही जितेंद्र यादव, संदीप, जयभगवान, और महिपाल शामिल थे।
15 सितंबर को प्राप्त तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आईटीबीपी पब्लिक स्कूल, ककरोला, सेक्टर-16, द्वारका के पास एक जाल बिछाया गया। एक संक्षिप्त परंतु साहसी पीछा करने के बाद, Hyundai i20 को रोका गया और चालक को मौके पर ही दबोच लिया गया। कार की तलाशी लेने पर 31 डिब्बों में भरी हुई शराब की खेप बरामद हुई।
आरोपी से पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध शराब हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित पाई गांव में एक फार्म के पास से प्राप्त की थी। वह हरियाणा से दिल्ली शराब सप्लाई के जरिए मिलने वाले आसान पैसे के लालच में इस गैरकानूनी धंधे में शामिल हुआ।
बरामदगी:
31 डिब्बे (1430 क्वार्टर व 48 हाफ बोतल अवैध शराब)
01 Hyundai i20 कार
पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि सप्लायर तक पहुंचा जा सके।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी