अनीशा चौहान/- देशभर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और जश्न के माहौल के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने अनोखे अंदाज़ में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आज देश के सर्वप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में इसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा, जो आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 75 पौधे लगाकर ‘नमो वन’ बनाया जाएगा और हर गतिविधि 75 की कड़ी से जुड़ी होगी।”
मजदूरों में बंटी मिठाई
ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा के सभी लेबर चौकों पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर मजदूरों को मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि लगभग 33 हजार मजदूरों को आज मिठाई खिलाई गई है, जिससे यह दिन खास बनाया जा सका।
विज का तोहफ़ा
जन्मदिन पर अपने तोहफ़े को लेकर अनिल विज ने कहा – “मैंने तो खुद को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित किया हुआ है।” उनके इस बयान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह बढ़ा दिया।


More Stories
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!