हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणवी फिल्म निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उन्हें सोमवार, 15 सितंबर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। दरअसल, जून महीने में एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान उत्तर कुमार की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, फार्म हाउस से लाते समय उनकी हालत बिगड़ी थी।
पीड़िता ने की थी आत्मदाह की कोशिश
मामले की गंभीरता तब बढ़ गई, जब पीड़िता ने केस दर्ज न होने पर लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने मामले की चार्जशीट तैयार कर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के पास भेजी। हालांकि उस पर आपत्ति आने के बाद जांच को एसीपी इंदिरापुरम के पास स्थानांतरित कर दिया गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को मामले से जुड़े पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई।
एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि साल 2020 में एक हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम करने के दौरान उनके बीच संपर्क बढ़ा। इसके बाद उत्तर कुमार लगातार उनका शारीरिक शोषण करते रहे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। महिला की शिकायत के आधार पर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
उत्तर कुमार के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन
बता दें कि कुछ समय पहले पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद स्थानीय संगठनों और महिलाओं ने उत्तर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक