
बिहार योजना/सिमरन मोरया/- बिहार विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में महिलाओं के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। उनके लिए एक नई योजना का ऐलान हो चुका है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना की पात्रता के अनुसार राज्य के प्रत्येक परिवार की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बिहार सरकार की ओर से इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं।
दिशानिर्देशों के मुताबिक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। महिलाओं को काम शुरू करने के लिए राशि इन्हीं समूहों के माध्यम से ही दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन के फॉर्म का प्रारूप भी तय कर लिया गया है। महिलाओं को योजना के तहत इसी महीने से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। यही नहीं इस योजना के तहत शुरू होने वाले कामों का 6 महीने तक आकलन किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव व शहरों में हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।
इन कामों के लिए मिलेंगे 10000 रुपये
बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पहले चरण के लिए कुछ कामों की लिस्ट तैयार की गई है। लिस्ट में 18 ऐसे काम बताए गए हैं, जिनके लिए योजना के अंतर्गत 10,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार