पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक

-सेमीकंडक्टर, लखनऊ मेट्रो और जल विद्युत परियोजना को मंजूरी

दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि सरकार ने 4 नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो के फेज-1बी और अरुणाचल प्रदेश में तातो-II जल विद्युत परियोजना को भी हरी झंडी दे दी गई है।

चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी
भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कैबिनेट ने चार नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस इंक और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इन परियोजनाओं की विनिर्माण इकाइयां ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में स्थापित होंगी। इन पर लगभग 4,594 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी
कैबिनेट के दूसरे बड़े फैसले के तहत लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 11.165 किलोमीटर लंबा गलियारा तैयार किया जाएगा, जिसमें 12 स्टेशन होंगे। इस परियोजना पर लगभग 5,801 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लखनऊ में यातायात सुगम होगा और लोगों को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

700 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना को मंजूरी
मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 700 मेगावाट क्षमता वाली तातो-II जल विद्युत परियोजना के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 8,146.21 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 72 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्ण होने पर यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत में ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती देगी और हरित ऊर्जा उत्पादन में अहम योगदान करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox