बिहार/ प्रियंका सिंह/- नालंदा जिले के हरनौत बाजार में एक दर्दनाक घटना ने स्थानीय समुदाय को हिला दिया है। यहां एक 27 वर्षीय बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) कर्मचारी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार, जो सीतामढ़ी जिले के निवासी थे, हरनौत बीआरसी में ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक (बीपीएम) के पद पर कार्यरत थे।
सूत्रों के मुताबिक, मनीष कुमार पिछले कुछ दिनों से नौकरी को लेकर तनाव में थे और वह एक किराए के चार मंजिला मकान में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह मोहल्ले वालों ने मकान के पीछे मनीष की लाश देखी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह छत से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो सकती है।
हरनौत थाना के थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मौके से शराब का पाउच भी बरामद किया गया है और साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसल को बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ भेजा गया है और परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
अभी तक इस रहस्यमयी मौत की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, और प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार