इस्कॉन द्वारका ने दिल्लीवासियों को मतदान के लिए प्रेरित किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन द्वारका ने दिल्लीवासियों को मतदान के लिए प्रेरित किया

-मतदान में जनता की शतप्रतिशत भागीदारी आवश्यक -इस्कॉन द्वारका में मतदान केंद्र एमआरवी स्कूल में हरिनाम संकीर्तन -भक्तगण वैष्णव परिधान में मतदान के लिए आए

जैसा कि आप सब जानते हैं 5 फरवरी 2025 देश की राजधानी दिल्ली के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन है। दिल्ली का भविष्य निर्धारित करने का दिन, जनता के लिए अपार सुविधाएँ सुनिश्चित करने का दिन यानी लाखों लोगों की उम्मीदों, आशाओं और भौतिक संसाधनों की पूर्ति की सुरक्षा का दिन… मतलब चुनाव। ऐसे में यह चुनावी दिन महज छुट्टी का प्रतीक न बनकर रह जाए, बल्कि इस मतदान में जनता की शतप्रतिशत भागीदारी भी हो, इसके लिए इस्कॉन द्वारका ने मंदिर आने वाले सभी भक्तों एवं दिल्लीवासियों को प्रेरित किया है।

देश के लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने हेतु हर नागरिक इस मतदान महोत्सव में अवश्य भाग लें। शांतिपूर्ण एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए इस्कॉन द्वारका श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर के समीप बने मतदान केंद्र एमआरवी स्कूल में भक्तगण हरिनाम संकीर्तन के लिए एकत्रित हुए।

मंदिर प्रबंधन के अनुरोध पर सभी मतदाता भक्तगण वैष्णव परिधान में मतदान के लिए आए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox