दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर केबल चोरी, सेवाओं में देरी की आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर केबल चोरी, सेवाओं में देरी की आशंका

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। DMRC ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट के माध्यम से इस चोरी की जानकारी दी। DMRC ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल रात के समय, जब ट्रेन सेवाएं बंद होती हैं, तब ठीक की जा सकेगी। इस दौरान, दिन के समय प्रभावित रूट पर ट्रेनें कम गति से चलेंगी, जिसके कारण सेवाओं में देरी हो सकती है।

DMRC ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्थिति के अनुसार समय का आकलन करें, क्योंकि यात्रा में अतिरिक्त समय लग सकता है।

केबल चोरी की घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल

यह पहली बार नहीं है कि दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की घटना हुई है। इससे पहले भी कई बार मेट्रो ट्रेनों की केबल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं के बावजूद दिल्ली मेट्रो और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी सुरक्षा के दावे करती रही हैं। फिर भी, ऐसी घटनाओं के घटित होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 में बड़ी उपलब्धि

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सामने आया है। तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक के निर्माणाधीन गोल्ड लाइन कॉरिडोर पर 2.65 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इस सुरंग का निर्माण मां आनंदमयी मार्ग पर किया गया है, जिसमें 105 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन ‘अमृत’ का इस्तेमाल किया गया।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, इस सुरंग के निर्माण से एयरोसिटी और तुगलकाबाद के बीच समानांतर दो गोलाकार सुरंगें बन रही हैं, जो ऊपर और नीचे दोनों प्रकार से आवाजाही को सुविधाजनक बनाएंगी।

इस सुरंग के पूरा होने से गोल्ड लाइन कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जो दिल्ली के यातायात को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox