दिल्ली विधानसभा सत्र: केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- दिल्ली की कानून व्यवस्था बदतर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा सत्र: केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- दिल्ली की कानून व्यवस्था बदतर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में विधानसभा का सत्र जारी है, और इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर फिर से हमला बोला है। आगामी चुनावों को देखते हुए केजरीवाल ने कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया और दिल्ली की बढ़ती कानून-व्यवस्था की समस्याओं को उठाया। उन्होंने विशेष रूप से गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में अपराधियों ने कब्जा कर लिया है और नशा खुलेआम बिक रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जब से अमित शाह देश के गृह मंत्री बने हैं, दिल्ली की कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। मैं काफी समय तक चुप रहा क्योंकि मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता था, लेकिन अब स्थिति बदतर हो गई है, इसलिए मैं चुप नहीं रह सकता।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के लोग मुझसे कह रहे हैं कि यहां के कोने-कोने में नशा बिक रहा है।”

गैंगस्टरों का हौसला बढ़ा: केजरीवाल
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित हैं और गैंगस्टर खुलेआम व्यापारियों की दुकानों पर गोलियां चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को दिल्ली में चल रहे अपराधों की कोई चिंता नहीं है। “भाजपा कहती है कि दिल्ली में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन आज सुबह दिल्ली में ट्रिपल मर्डर हुआ है। मैं पूछता हूं, क्या आम आदमी की सुरक्षा मायने नहीं रखती?” केजरीवाल ने कहा, “मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि चाहे आप मुझ पर कितने भी हमले कर लें, मैं दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाता रहूंगा।”

पंजाब में बड़ा हादसा टलाः केजरीवाल
केजरीवाल ने पंजाब में हुए एक महत्वपूर्ण घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। “मैं इस घटना की निंदा करता हूं। पंजाब को बदनाम करने की साजिश हो रही है और इसके पीछे कई ताकतें शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने न केवल घटना को रोका बल्कि पूरे देश के सामने यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि कैसे सतर्कता और मजबूत कानून व्यवस्था से हालात को काबू में रखा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox