“वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है”, अखिलेश यादव ने CM आदित्यनाथ पर किया तीखा प्रहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है”, अखिलेश यादव ने CM आदित्यनाथ पर किया तीखा प्रहार

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है। प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। लोकसभा में शानदार प्रदर्शन के बाद सपा का हौसला बढ़ा हुआ है। वहीं, भाजपा भी सीटे जीतने का दावा कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। इस बीच अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तीखा प्रहार किया है। सीएम योगी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “अब उनकी भाषा बदल गई है। मन की कुटीलता ही वचन की कटुता बनती है जिन्होंने अपने पर से मुक़दमे हटाये हों वो जितना कम बोलेंगे उतनी उनकी सचाई छुपी रहे।”

संत समाज के बीच झगड़े करवाए

अखिलेश यादव यही नहीं रुकें। उन्होंने आगे कहा, “संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं। जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे ‘योगी’ हैं? जो जितना बड़ा संत  होता है वो उतना ही कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसके वचन प्रवचन कहलाते हैं। कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।”

नोटबंदी पर भी साधा निशाना

सपा प्रमुख ने कहा, “नोटबंदी के किसी भी दावे को सरकार पूरा नहीं कर पाई। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गई। एक स्लो पॉइजन के जैसे इसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने भी लोगों का नुकसान किया। भाजपा को याद दिलाने के लिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं, बैंक में इसका जन्म हुआ था, भाजपा को बच्चे के भविष्य की चिंता करनी थी। एनकाउंटर वालों का काउन डाउन शुरू हो गया है, इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। खुद पर सच्चे मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox