कार्तिक मास में इस्कॉन द्वारका की ओर से ‘श्रीकृष्ण बलराम शोभा यात्रा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कार्तिक मास में इस्कॉन द्वारका की ओर से ‘श्रीकृष्ण बलराम शोभा यात्रा’

–पुरानी दिल्ली में 9 नवंबर को एक दिवसीय विशाल शोभा यात्रा –ऐतिहासिक लाल किला के प्रसिद्ध उद्यान से होगा यात्रा का आरंभ –महा हरिनाम संकीर्तन करते हुए हजारों की संख्या में जुटेंगे भक्त

भगवान श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय कार्तिक मास में भगवान की जितनी भी पूजा-अर्चना, सेवा विधिपूर्वक की जाती है, उसका कई गुणा फल शास्त्रों के अनुसार मिलता है। ऐसे में यदि हम उत्तम दामोदर मास में भगवान की शोभा यात्रा में भाग लेते हैं तो यह श्रेयस्कर माना जाता है। इस मास में यह उत्तम अवसर प्रदान किया है श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश इस्कॉन द्वारका मंदिर ने, जहाँ पुरानी दिल्ली के चाँदनी चौक में 9 नवंबर शनिवार को एक दिवसीय विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी ने वैष्णव परंपरा के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी कड़ी संघर्षपूर्ण यात्रा इसी क्षेत्र से आरंभ की थी। यही वजह है कि देश-विदेश से इस्कॉन के भक्त हरिनाम संकीर्तन– हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे– करते हुए इस शोभा यात्रा में भाग लेते हैं।

यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। प्रातः 9.30 बजे श्रीकृष्ण बलराम जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। 10.30 बजे 56 भोग अर्पित किए जाएँगे। 11 बजे भगवान कृष्ण बलराम जी की महाआरती व 11.30 बजे प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 12 बजे से यात्रा आरंभ होगी। गौरतलब है कि यह शोभा यात्रा लाल किला के विशेष उद्यान (15 अगस्त उद्यान) से प्रारंभ होकर दरियागंज, दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट चौक, फतेहपुरी चौक, चाँदनी चौक, टाउन हॉल, शीशगंज गुरुद्वारा से होते हुए पुनः लाल किला (15 अगस्त उद्यान) पर शाम 6.30 बजे समाप्त होगी। तत्पश्चात रात 9.30 बजे तक यहाँ कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा। शाम 7.30 बजे विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे। रात 8.15 बजे विशाल स्क्रीन पर नित्यलीला प्रविष्ट परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के आशीर्वचन श्रवण का कार्यक्रम रहेगा। रात 9 बजे सभी भक्तों के लिए प्रसादम की व्यवस्था होगी।

आप परिवार सहित इस शोभा यात्रा में बढ़-चढ़ कर सम्मिलित हों एवं मित्रों, संबंधियों एवं परिचितों को इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित करें। इस शोभा यात्रा में भाग लेकर आप भगवान कृष्ण और बलराम जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox