शहीद आश्रितों को 2 करोड़ व अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन का कांग्रेस मेनिफेस्टो में वायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद आश्रितों को 2 करोड़ व अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन का कांग्रेस मेनिफेस्टो में वायदा

नई दिल्ली/थान सिंह यादव/- एलायंस ऑफ एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में पैरा मिलिट्री जवानों के मुद्दों को शामिल करने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा का धन्यवाद किया है।

उन्होंने बताया कि श्रीमती गीता भुक्कल की अध्यक्षता में बनी मेनिफेस्टो कमिटी द्वारा शहीद के आश्रित परिवारों को 2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने, जिला स्तर पर अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करने और पैरा मिलिट्री के शहीद जवानों की याद में शहीद सम्मान स्मारक की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है।

रणबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बन जाएगा जो कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इस प्रकार के कल्याणकारी मुद्दों को शामिल करेगा, क्योंकि इस छोटे से राज्य से सबसे ज्यादा सेना और अर्ध सैनिक बलों के जवान आते हैं।

महासचिव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यों में सेना के परिवारों के कल्याण के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड, सैनिक स्कूलों में अच्छी शिक्षा, आर्थिक सहायता के लिए सेना झंडा दिवस कोष और वन रैंक वन पेंशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन 2004 के बाद पैरामिलिट्री सर्विसेज के जवानों के लिए कोई पेंशन नहीं है, जबकि वे संसद से लेकर सड़क और सरहदों तक देश की सुरक्षा में तैनात हैं।

रणबीर सिंह ने कहा कि 20 लाख अर्ध सैनिक परिवारों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है। चुनावों के दौरान जवानों की छुट्टियां प्रभावित होना लाजिमी है, जिससे आत्महत्या और आपसी शूट आउट जैसे मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली विधान सभा चुनावों में लाखों पैरा मिलिट्री परिवार उस पार्टी को वोट देंगे जो हरियाणा कांग्रेस की तर्ज पर अर्ध सैनिक बलों के जायज मुद्दों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। अब राज्य सरकारें और केंद्र सरकार 20 लाख पैरा मिलिट्री जवानों की मांगों को नजरअंदाज नहीं कर सकती।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox