शिमला-मंडी मस्जिद विवाद के बाद गरमाया स्ट्रीट वेंडर्स का मामला, CM सुक्खू ने दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिमला-मंडी मस्जिद विवाद के बाद गरमाया स्ट्रीट वेंडर्स का मामला, CM सुक्खू ने दिया बड़ा बयान

मानसी शर्मा /-  हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में अभी भी मस्जिद विवाद जारी है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्ट्रीट वेंडर्स के मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के कारण हिमाचल प्रदेश में चलना तक मुश्किल हो गया है। अब इस मामले में कमेटी बनाई जाएगी।

मस्जिद के अवैध निर्माण पर विवाद

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है। उन्होंने कहा, ‘शिमला मस्जिद मामले में हम कानून के मुताबिक काम करेंगे। मस्जिद कमेटी ने कहा है कि अगर कोई अवैध निर्माण है तो उसे खुद ही गिराने की इजाजत दी जाए। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन अवैध निर्माण से कानून के तहत निपटा जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मंडी से भी अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। जिस पर मस्जिद कमेटी ने खुद ही इसे गिराने की बात कही है। सीएम सुक्खू ने स्ट्रीट वेंडर्स के मुद्दे पर भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रीट वेंडर्स के मामले में कमेटी बनाई जाएगी। लोग बाहर से आ रहे हैं और लोगों का पैदल चलना मुश्किल है।

शिमला और मंडी में बवाल

आपको बता दें, हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैष इसे लेकर कई हिंदू संगठनों ने आज रैली निकाली हैं। वहीं इससे पहले शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद परिसर में अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर मार्च करते हुए ‘हिमाचल ने ठाना है, देवभूमि को बचाना है’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। जिसे लोग तोड़कर आगे बढ़ रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox