केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले मेले को फिर से शुरू करने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले मेले को फिर से शुरू करने की मांग

अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के माननीय महानिदेशक महोदय से हर साल सर्दियों के मौसम में आयोजित होने वाले मेलों की फिर से शुरू करने की मांग की है जोकि कोविड महामारी के चलते आयोजनों को रोक दिए गए थे। इस प्रकार के मेले आयोजनों में काश्मीर से केरला तक के सामान बिक्री के लिए आते रहे हैं जिसमें अलग अलग युनिट के जवान रंग बिरंगे परिधानों में नजर आते हैं। रेफल टिकटों की बिक्री, अलग अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन, परिधान, मसाले, अचार, सूती ऊनी कपड़े, शाल, कम्बल, बर्तन, घरेलू उत्पाद व अन्य वस्तुएं मेले में देखने को मिलते हैं। मेले के आयोजनों को देखने के लिए फोर्सेस परिवारों के अलावा सिविलियन भी मेले की शोभा बढ़ाते हैं जिससे समाज में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सदभावना का संदेश जाता है।

ज्ञातव्य रहे कि अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन व इसकी सिस्टर विंग कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन जो कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर पिछले आठ सालों से संघर्षरत हैं। महासचिव रणबीर सिंह द्वारा भेजे गए ईमेल के जरिये सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के माननीय महानिदेशकों व डीजी बीएसएफ जो कि वार्ब चेयरमैन भी हैं अपील किया कि इस प्रकार के सर्दियों के मौसम में होने वाले मेले के आयोजनों की फिर से शुरूआत की जाए साथ ही सभी फोर्सेस के डीजी मैडम जो कि फोर्सेस वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा हैं अवगत कराया जाए। महासचिव ने आशा जताई कि इस तरह के मेले के आयोजनों की शुरुआत फिर से हो सकेगी जो कोविड महामारी के चलते रोक दिए गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox