उत्तर प्रदेश के एक और शहर का नाम बदल जाएगा: CM योगी आदित्यनाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश के एक और शहर का नाम बदल जाएगा: CM योगी आदित्यनाथ

-योगी आदित्यनाथ बोले, हमें अपनी विरासत का सम्मान करना होगा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश में अब तक कई जिलों, स्टेशनों और शहरों के नाम समय समय पर बदले गए हैं। इस बीच कानपुर देहात के कस्बे अकबरपुर का नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। जिसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बयान अब चर्चाओं में है। इस बयान में सीएम योगी कहा है कि शहर का नाम ऐसा है कि बार-बार बोलने में भी सोचना पड़ता है। इसका नाम लेने में मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। निश्चिंत रहें, समय पर ये बदल जाएंगी। हमें अपने देश से उपनिवेशवाद के सभी अवशेषों को खत्म करना होगा और अपनी विरासत का सम्मान करना होगा।

क्या है अकबरपुर का इतिहास?
मान्यता है कि अकबरपुर का प्राचीन नाम गुड़ईखेड़ा था। गुड़ईखेड़ा का मतलब गुणीजन के डेरे से है। कहा जाता है कि यहां पहले संगीत और अन्य कलाओं में निपुण लोग रहते थे। इसी कारण इस क्षेत्र का नाम गुड़ईखेड़ा पड़ा था। लेकिन मुगल शासन में इस क्षेत्र का नाम बदला गया। मुगल शासक अकबर के कार्यकाल में रिसालदार कुंवर सिंह ने क्षेत्र को शाहपुर अकबरपुर का नाम दिया। कुछ समय बाद नाम में फिर बदलाव हुआ। शाहपुर को हटाकर केवल अकबरपुर नाम कर दिया गया, जो मुगल शासक अकबर के नाम पर था।

क्या हो सकता है नया नाम?
अकबरपुर का नाम बदलने की मांग पुरानी है। कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। अकबरपुर का नाम बदलकर अमरपुर या महाराणा प्रताप नगर किए जाने की मांग चल रही है।

कई और जिलों के नाम बदले जाने के प्रस्ताव हैं
अकबरपुर से पहले राज्य के कई जिलों के नाम बदलने पर विचार किया गया है, जिनमें अलीगढ़, आजमगढ़, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद और मुरादाबाद शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में सत्ता संभालने के बाद ऐतिहासिक पराधीनता के प्रतीकों को मिटाने के मिशन पर काम शुरू किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox