भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत का दिचाऊं गांव में भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत का दिचाऊं गांव में भव्य स्वागत

-मैं आपके साथ, ग्रामीणों की मांगों पर कमलजीत ने दिया आश्वासन -पश्चिमी लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने ग्रामीणों का जताया आभार

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनावों के आगाज के साथ ही पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गई है। जिसे देखते हुए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने भी अब अपना संपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी लोगों का आर्शीवाद लेने के लिए नजफगढ़ विधानसभा के दिचाऊं कलां गांव में पंहुची जहां ग्रामीणों ने पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत करते हुए उनके ऊपर पैसों की बरसात सी कर दी। साथ ही पूरे गांव ने सर्वसम्मति से कमलजीत सहरवात को अबकि बार 8 लाख पार के वादे के साथ जीताने का आश्वासन दिया।

दिचाऊं गांव में हुए भव्य स्वागत से गद्गद श्रीमति कमलजीत सहरावत ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह 14 साल से लगातार राजनीति में है और एक पार्षद के रूप में वो दक्षिण दिल्ली की मेयर भी रही लेकिन उन्होने हमेशा दिल्ली के विकास की ही बात की। दक्षिणी दिल्ली में बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराये और यूएनओ तक अपनी दिल्ली का नाम किया तथा वहां से भी दिल्ली के लिए प्रोजेक्ट पास कराये। उन्होने कहा कि जब वह यूएनओं से प्रोजेक्ट पास करा सकती है तो अपने लोगों के लिए अपनी सरकार से प्रोजेक्ट पास क्यों नही करा सकती। श्रीमति सहरावत ने ग्रामीणों की मांगो पर उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा कि मै आपके साथ हूं और सदा आपके साथ मिलकर काम करती रहूंगी।

इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने गांव की तरफ से कमलजीत सहरावत को 1 लाख 11 हजार रूपये की माला पहनाई और उन्हे पूरे गांव के समर्थन का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की महिला शक्ति रेनू, पत्नी बबली, सरोज रामकुमार, शांति पत्नी दलेल, कमला पत्नी नरेश, बबली पत्नी सिबा, रानी पत्नी सतबीर व सफाई कर्मी महिला समिति ने नोटो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मानसिंह, गंगादत्त पार्षद बांके पहलवान ने कमलजीत सहरावत व नीलम कृष्ण पहलवान का पगड़ी बांधकर स्वागत किया तथा कमलजीत सहरावत को चरखा भी भेंट किया गया। वहीं पुरूष शक्ति में सुखचैन, भूपसिंह, मंजीत औलख, सतीश शौकीन, मानसिंह तहलान, रणबीर सिंह पत्रकार, भूपसिंह, रमेश, एडवोकेट श्याम तहलान, श्याम पंडित जी, कर्ण सिंह, राकेश ठेकेदार, पंकज शौकीन, औमबीर मंडल अध्यक्ष, बिल्लु पुत्र दलबीर सिंह, सर्वम-दिलबाग, मास्टर धर्मबीर सिंह, रोहित सांगवान, जिलेसिंह नं भी नोटों की माला पहनाकर कमलजीत का स्वागत किया। गांव की तरफ से कुल 11 लाख 11 हजार की राशि आर्शीवाद के रूप में भेंट की।  
इस स्वागत समारोह में पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक, पार्षद बांके पहलवान, पूर्व विधायक अजीत खरखड़ी, पार्षद अमित खरखड़ी, मुनेश यादव, सुरेश शर्मा, संदीप शौकीन, हरेन्द्र सिंघल, रमेश शौखन्दा, औमबीर शौकीन, कृष्ण यादव, सुधीर यादव व शिव कुमार शौकीन भी शामिल हुए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox