कृति और पुलकित की शादी की तारीख आई सामने, कहां लेंगे सात फेरे? देखें रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृति और पुलकित की शादी की तारीख आई सामने, कहां लेंगे सात फेरे? देखें रिपोर्ट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बॉलीवुड एक्टर्स कृति खरबंदा – पुलकित सम्राट शादी में बंधने जा रहे हैं। आज है कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी। इनकी शादी की प्री-वेडिंग रस्में 13 मार्च से शुरू हो गई थी। दोनों बॉलीवुड एक्टर्स आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कृति और पुलकित ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला लिया था। आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर पुलकित की यह दूसरी शादी है। जी हां पुलकित की पहली शादी सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से हुई थी। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के 11 महीने बाद ही इन दोनों के बीच डाइवोर्स हो गया था। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कृति-पुलकित का वेडिंग मेन्यू, जो बहुत ही दिलचस्प है।

कौन से होटल में होगी शादी?
दिल्ली के आईटीसी ग्रैंड भारत में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों पंजाबी रीति-रिवाजों से करेंगे शादी
कृति पुलकित की शादी में 13 मार्च से शुरू हो गई थी रस्मे, वहीं पंजाब की फेमस नूर जोरा की मंडली ने देसी स्टाइल में अपनी गिद्दे की परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। आज दोनों पंजाबी स्टाइल में करेंगे शादी।

शादी में मेहमानों के लिए स्पेशल डिश का आयोजन
कीर्ति और पुलकित की शादी का मेन्यू बेहद ही खास और दिलचस्प है, इस मेन्यू को पुलकित शर्मा ने खुद तैयार किया है। पुलकित ने दिल्ली के 6 अलग-अलग आईकॉनिक और मशहूर स्थानो की चार्ट को भी शामिल किया है, जिसे खाकर बहुत ही मज़ा आने वाला है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की थाली में दिल्ली, राजस्थान, वाराणसी और कोलकाता जैसे शहरों के बेहतरीन और फेमस पकवान परोसे जाएंगे।

शादी की थीम
शादी की थीम बॉलीवुड स्टाइल होगी। आपको बता दे कि दोनो बॉलीवुड एक्टर्स प्रीति और पुलकित रॉयल अंदाज में करेंगे एंट्री।

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड फेस
फरहान अख्तर, रिचा चड्ढा, बी प्राक, मनजोत सिंह होंगे शादी में मेहमान। मीका सिंह जैसे ग्रेट सिंगर भी शादी में लगाएंगे चार चांद। वही फरहान की पत्नी शिबानी भी शामिल होने जा रही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox