LOK SABHA ELECTION को लेकर बड़ा अपडेट, अब घर बैठे वोट डाल सकेंगे ये मतदाता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

LOK SABHA ELECTION को लेकर बड़ा अपडेट, अब घर बैठे वोट डाल सकेंगे ये मतदाता

मानसी शर्मा / – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सरकार ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को चुनावी नियमों में संशोधन किया। अभी तक 80 साल से अधिक उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। यह संशोधन लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले किया गया है।

80 साल से अधिक उम्र के कितने मतदाता?

चुनाव आयोग द्वारा जारी नई मतदाता सूची के अनुसार, देश में 1।85 करोड़ मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें से ‘शताब्दी’ (100 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले) मतदाताओं की संख्या 2।38 लाख है।

कानून मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन किया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अप्रैल से मई के बीच हो सकते हैं चुनाव। कहा जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox