मानसी शर्मा / – इस वक्त न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया राममय हुई है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर अमेरिका का कैनवास शहर भी राममय हो गया है। पूरा शहर श्री राम के जयकारे से गूंज रहा है। अमेरिका के कैनवास शहर में एनआरआई हिंदुओं ने प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव का भव्य आयोजन किया है। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त नजर आ रहे हैं।
प्रीतम महाराज अमेरिका के कैनवास सिटी में राम नाम के कीर्तन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा के जयकारे लग रहे हैं। एनआरआई समुदाय जमकर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। रामचरितमानस के कुछ चौपाइयों के लीलाओं के साथ यह रामलाल के विराजमान होने का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रीतम महाराज काशी से अमेरिका में आ कर बसे हैं।
हर तरफ है जश्न का माहौल
इसके अलावा अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर, वाशिंगटन, डीसी, एलए, सैन फ्रांसिस्को, इलिनोइस, न्यू जर्सी, जॉर्जिया सहित बोस्टन तक जश्न का माहौल है। यही नहीं अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले गोल्डन गेट ब्रिज पर एक कार रैली का आयोजन किया गया है। ताइवान में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम है। इस खास मौके पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ ताइवान एक लाइव स्ट्रीम कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके साथ ही ताइवान के इस्कॉन मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मॉरीशस के पीएम ने की अपील
दूसरी तरफ इस ऐतिसाहिक दिन पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर देश के लोगों से जश्न मनाने का आग्रह किया है और कहा है कि भगवान राम का आशीर्वाद और शिक्षाएं लोगों को शांति, समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन करती रहनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आइए श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी मनाएं, उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं शांति और समृद्धि की दिशा में हमारा मार्ग प्रशस्त करती रहें। जय हिंद! जय मॉरीशस!


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत