नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- समाज सेवी एवं दूरसंचार सलाहकार समिमि की पूर्व सदस्य डॉ पायल संदेश यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया हैं!
केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के दिशा निर्देश में पर उन्हें उत्तर प्रदेश रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। डॉ. पायल सन्देश यादव की इस नियुक्ति पर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही पार्टी में पूरी मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। उनकी इस नियुक्ति पर उन्हें एल्विश जोसेफ, डॉ. सन्देश यादव, मलखान सिंह, सतनाम यादव, संदीप कुमार यादव, संजीव कुमार, मनीष रुहेला, वरुण मित्तल, धर्मेंद्र यादव, संजय कृष्ण शास्त्री आदि ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ पायल संदेश यादव ने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी और प्रदेश में पार्टी की उन्नति के लिए हमेशा कार्यशील रहेंगी। साथ ही उन्होने अपनी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का आभार भी व्यक्त किया। उनकी इस नियुक्ति से पूरे प्रदेश में रालोजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व हर्ष दिखाई दे रहा है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा