500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म एनिमल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म एनिमल

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर की मूवी ‘एनिमल’ का क्रेज पूरी दुनिया में चल रहा है. मूवी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। साथ ही, इस मूवी की सोशल मीडिया पर भी खूब जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अब इसके छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार , अब रिलीज के छठे दिन एनिमल ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है बता दें अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जलवा कायम है।  

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मूवी एनिमल को दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ साथ वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही है। इसी के साथ ये फिल्म रणबीर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में छठे दिन मूवी  ने 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ, इस मूवी ने भारत में अबतक करीब 313 करोड़ का कमा लिए हैं। यही वजह है कि इस वक्त हर कोई रणबीर कपूर की एक्टिंग का दीवाना बन गया है। हालांकि, मूवी की अन्य स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है।

आपको बता दें एनिमल मूवी ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। इसको देखते ही मूवी के मेकर्स अब इसके दूसरे पार्ट को बनाने की तैयारी कर रहे है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने  तो इसपर काम करना भी शुरू कर दिया है। अब देखने वाली यहा बात होगी कि कि 3 घंटे 21 मिनट लंबी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितना धमाल मचाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox