7 महीने और 7 दुश्मन ढेर…पाकिस्तान में भारत के चुन-चुनकर दुश्मन हो रहे ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

7 महीने और 7 दुश्मन ढेर…पाकिस्तान में भारत के चुन-चुनकर दुश्मन हो रहे ढेर

मानसी शर्मा/- पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड और उनके सहयोगी लगातार मारे जा रहे हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि उन लोगों को मार कौन रहा है। लेकिन आईएसआई की तरफ से ऐसा आरोप लगाया जाता है कि इन सब हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है। चलिए आपको 7महीने में भारत के 7दुश्मनों की हत्या के बारे में बताते है।

6 मई 2023, परमजीत सिंह पंजवड़

खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की गोली मारकर हत्या की गई थी। यह हत्या पाकिस्तान के लाहौर में की गई थी। लाहौर में बैठकर परमजीत सिंह पंजवड़ खालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम देता था। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस के पास 30जून 1999को जो बम धमाका हुआ था, उसे परमजीत सिंह पंजवड़ ने अंजाम दिया था। इस बम धमाके में 4लोग घायल हो गए।

29 सितंबर 2023, मौलवी मौलाना जियाउर रहमान

बता दें कि कराची के एक पार्क में मौलवी मौलाना जियाउर रहमान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि रहमान लश्कर का ऑपरेटिव रहा है। वहीं मौत की बात करें तो रहमान शाम को टहलने के लिए निकला था। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों आए और रहमान को गोलियां बरसा दी।

1 अक्टूबर 2023, मुफ्ती कैसर फारूक

26/11मुंबई आतंकी हमले के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के सबसे करीबी मुफ्ती कैसर फारूक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से एक था कैसर फारूक। वहीं हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। कैसर फारूक की उम्र 30साल थी। वहीं वह समानाबाद इलाके में एक धार्मिक संस्थान के पास गोली मार दी गई।

6 नवंबर 2023, ख्वाजा शाहिद

आर्मी कैंप पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। हालांकि पाक सेना ने उनका मृत शव बरामद हुआ था। पहले शाहिद का अपरहण किया गया था। ख्वाजा शाहिद का सिर कटा शव मिला है। शाहिद  लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था और 2018में जम्मू के सुंजवान में सेना शिविर पर हुए हमले के मास्टरमाइंड में से एक था।

10 नवंबर 2023, अकरम गाजी

भारत के दुश्मन ‘अकरम खान उर्फ अकरम गाजी’ की 10नवंबर को पाकिस्तान के बाजापुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गाजी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई में काफी हलचल होने की बात कही जा रही है। गाजी को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ प्रमुख हाफिज सईद का करीबी बताया जाता है। तीन साल पहले तक वह पाकिस्तान के आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ की भर्ती शाखा की देखभाल करता था।

13 नवंबर 2023, मौलाना रहीमुल्लाह तारिक

बीत दिन मौलाना रहीमुल्लाह तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। तारिक को जैश चीफ मसूद अज़हर का करीबी था। घटनास्थल पर ही रहीमुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पर खुद पुलिस ने मौलाना रहीमुल्लाह की हत्या की पुष्टि की है।

11 अक्टूबर 2023, शाहिद लतीफ

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। लतीफ के जम्मू-कश्मीर के कई आतंकियों से संबंध थे। आतंकी संगठनों के साथ मिलकर कई हमलों को अंजाम दिया था। लतीफ़ को जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर माना जाता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox