टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नया वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नया वार

मानसी शर्मा /- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुआ संघर्ष अभी शांत होता दिख नहीं रहा है। निशिकांत दुबे ने बुधवार को एक बार फिर टीएमसी सांसद महुआ पर ताजा हमला बोला है। रिश्वत के बदले प्रश्न पूछने के मामले को लेकर दुबे ने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के तीखे प्रश्न
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से कुछ प्रश्न पूछे हैं। साथ ही मांग रखी है कि उन्हें इनका जवाब देना ही होगा।

निशिकांत दुबे के प्रश्न इस प्रकार है –

दुबई में NIC का मेल खोला था या नहीं?

उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?

रिश्वत के बदले सवाल पूछे कि नहीं?

क्या आपने विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है। लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के उन आरोपों के बाद आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे को आश्वासन दिया था कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा।

दरअसल, सांसद महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर आरोप लगाया था कि इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने ATC पर शाम के समय निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि ATC ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox