दक्षिण चीन सागर में चीन ने दी फिलीपींस को चेतावनी, तनाव बढ़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दक्षिण चीन सागर में चीन ने दी फिलीपींस को चेतावनी, तनाव बढ़ा

-फ्लोटिंग बैरियर हटाने पर फिलीपींस पर भड़का बीजिंग, बताया- उकसावे की कार्रवाई न करें

बीजिंग/शिव कुमार यादव/- विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी दादागिरी से बाज नही आ रहा है। जिसे लेकर अब फिलीपींस और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, बीजिंग ने फिलीपींस के मछली पकड़ने वाले जहाजों को रोकने के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगाए हुए थे। फिलीपींस ने इन्हें हटा दिया। इसके बाद मंगलवार को बीजिंग ने मनीला को चेतावनी दी है कि वह उनके लिए परेशानी पैदा न करे।

फिलीपींस के तटरक्षक बल ने एक दिन पहले बताया था कि उसने चीनी नौकाओं द्वारा लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर को हटा दिया है। तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि फिलीपींस के पोत के पहुंचने पर तीन चीनी तटरक्षक नौकाओं और एक समुद्री मिलिशिया सर्विस बोट ने बैरियर लगाया।
          मनीला का कहना है कि चीन ने स्कारबोरो शोल में 300 मीटर बैरियर के साथ उसके मछली पकड़ने के अधिकारों का उल्लंघन किया है। चीन दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी से अधिक हिस्से पर दावा करता है और उसने 2012 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

 मनीला की कार्रवाई पर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, हुआंगयान दाओ पर अपनी संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा करने का चीन का संकल्प अटल है। हम फिलीपींस से अपील करते हैं कि वे उकसावे की कार्रवाई न करें या परेशानी पैदा न करें। उन्होंने कहा, ’द्वीप और उसके आस-पास के जल क्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है और संबंधित जल क्षेत्र पर संप्रभु अधिकार और अधिकार क्षेत्र है।’
          22 सितंबर को फिलीपींस के मत्स्य पालन और जलीय संसाधन ब्यूरो के एक जहाज ने चीन की अनुमति के बिना हुआंगयान दाओ के निकटवर्ती जल क्षेत्र में घुसपैठ की और उसके लैगून में प्रवेश करने का प्रयास किया। वांग वेनबिन ने कहा, चीन के तट रक्षक ने फिलीपींस के जहाज को अवरुद्ध करने और भगाने के लिए जो जरूरी था वह किया। चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाए वे पेशेवर और संयमित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox