नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड

-मामन खान को राजस्थान से किया था गिरफ्तार

नूंह / शिव कुमार यादव / – फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा मामले में नूंह की जिला अदालत ने पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस कस्टडी डिमांड पर भेजा है। पुलिस ने मामन खान को गुरुवार देर रात राजस्थान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज यानी शुक्रवार को उसे नूंह जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। कोर्ट में पेशी के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा की साजिश रचने के मामले में राजस्थान से गिरफ्तार किया था। एडीजीपी ममता सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में शुक्रवार यानी 15 सितंबर सुबह 10 बजे से 16 सितंबर की रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
          नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गता ने बताया कि अप्रिय घटना ना हो इसलिए धारा 144 लागू की गई है।ने इंटरनेट भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों से अपील की है कि वे जुमा की नमाज घर में करें। जैसे स्थिति सामान्य होगी हम सामान्य स्थिति की ओर आने लगेंगे। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि अब तक 60 एफआईआर दर्ज की है और 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया से हिंसा भड़काने को लेकर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज़ हुए हैं और पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox