भाजपा भारत को लगा रही गले, इंडिया से बना रही दूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा भारत को लगा रही गले, इंडिया से बना रही दूरी

-जी-20ः रात्रिभोज के न्योते में ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया ’इंडिया’ शब्द हटाने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– विपक्षी गठबंधन इं.डि.या. से शायद अब भाजपा को चिड़ हो गई है। इसीलिए केंद्र नित भाजपा सरकार ने अब भारत को गले लगाना शुरू कर दिया है और इंडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है। क्योंकि भारत में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन के रात्रि भोज में केंद्र सरकार ने ’प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ शब्द का प्रयोग किया है। जिस पर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। और भाजपा पर इंडिया शब्द हटाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने जी-20 सम्मेलन से पहले केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि जी-20 समिट के लिए नौ सितंबर को होने वाले रात्रि भोज के लिए जो निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए हैं, उनमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले ’प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ को बदला गया है। रमेश का दावा है कि इसमें इंडिया शब्द को हटाया गया है और ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल किया गया है।
 जयराम रमेश ने ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, “इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox