जन चेतना अभियान में केजरीवाल सरकार पर बरसी बीजेपी, कहा- दिल्ली की जनता को आप ने दिया धोखा-

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन चेतना अभियान में केजरीवाल सरकार पर बरसी बीजेपी, कहा- दिल्ली की जनता को आप ने दिया धोखा-

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मटियाला विधानसभा मे राजेश गहलोट पूर्व विधायक द्वारा आयोजित जन चेतना अभियान मे विशाल जन सभा को सासंद प्रवेश साहिब सिंह ने संबोधित करते हुए केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने निजी सुरक्षा, सरकारी गाड़ी, सरकारी बंगले के साथ ही स्वराज एवं लोकपाल को लेकर दिल्ली वालों से जो वादे किये थे उन सब वादों पर उन्होंने दिल्ली वालों को धोखा दिया है।
                इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा क्यों आप इतना झूठ बोलते हैं ? 2013 की पहली सरकार के दौरान 26 जनवरी से पहले जंतर-मंतर पर धरना देकर एवं जनलोकपाल पर पीछे हटकर मुख्यमंत्री ने केजरीवाल सरकार-1 ने पहचान बनाईं थी। आराजकता एवं यू टर्न, इसी तरह केजरीवाल-2 की पहचान बन गईं। चुनावी रेवड़ीबाजी की फ्री स्कीमें एवं स्वराज पर धोखा।

                भाजपा सासंद ने कहा कि 2020 में तीसरी बार सत्ता में आने के तुरंत बाद हुए दिल्ली दंगे, फिर कोविड काल में विफलता के साथ अपने राजमहल निर्माण और पत्रकारों एवं राजनीतिक विरोधियों से दुर्व्यवहार के चलते अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को पूरी तरह निराश किया है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि दंगा, घोटाले, अय्याशी, तानाशाही केजरीवाल सरकार- 3 की पहचान बन गई हैं।
                विधायक विजेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीति की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। वह आम आदमी का मुखौटा पहनकर आए और अब जनता के करोड़ों रुपए लूटकर सत्ता पर विराजमान हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के टैक्सपेयर्स के 45 करोड़ रुपए बड़ी बेदर्दी से अपने एशो-आराम पर खर्च कर दिए जबकि जनता से वादा किया था कि वह आम आदमी की तरह ज्यादा से ज्यादा दो कमरों वाले मकान में ही रहेंगे।
                वहीं, मटियाला के पूर्व विधायक राजेश गहलोट ने जन चेना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी का रुप धारण कर दिल्ली के असली आम आदमी को धोखा दिया है और आम आदमी केजरीवाल को कभी माफ नही करेंगे। केजरीवाल ने जनता के पैसों को अपने ऐशो-आराम में 45 करोड़ खर्च कर बता दिया कि उन्हें दिल्ली की जनता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि वह सिर्फ आम आदमी बनकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम पिछले आठ सालों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल बेनकाब हो चुके हैं और उनका बेचारा पॉलटिक्स भी अब उन्हें जेल जाने से नहीं बचा सकता है।

                मटियाला विधानसभा के टूटी सड़के, गन्दा पेय जल एंव बिजली कटौती का से जनता परेशान है। केजरीवाल उनकी मेहनत की कमाई अपने ऊपर खर्च कर रहा है। ककरोला वार्ड से आम आदमी पार्टी के नेता अशोक गहलोट ने भाजपा मे शामिल हुये। इस जन सभा मे रमेश शोखंदा नजफगढ़ जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश गहलोट, निगम पार्षद रामनिवास गहलोट, अनुराधा अशोक शर्मा, सविता पवन शर्मा, शशि यादव मटियाला विधानसभा के मंडल अध्यक्ष कर्मवीर, महेश चंद धयानी, दिनेश अग्रवाल, पवन तोमर, रामनिवास दहिया, नरेंद्र सिंह एंव पूर्व डिप्टी मेयर पवन शर्मा, नवीन यादव भाजपा नेता, यघ दत्त शर्मा और समस्त भाजपा मटियाला विधानसभा कार्यकर्त्ता शामिल हुये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox