
नई दिल्ली/- दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितता मामले में अपना नाम आने पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल से बात कर अपनी नाखुशी जताई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उपराज्यपाल के कार्यालय से सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल से बात करते हुए सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के दो ट्वीट्स का उल्लेख किया गया है जिनमें ’शरारती, भ्रामक और अपमानजनक’ बात कही गई है। ये ट्वीट बाद में डिलीट कर दिए गए थे। इस मुद्दे पर फिलहाल आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सूत्रों ने बताया, ’’ट्वीट्स में ’पूर्व एलजी’ की जगह ’एलजी’ शब्द का प्रयोग करते हुए वर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तस्वीर जानबूझ कर लगाई गई है, जिससे तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर और लोगों को भ्रमित किया जा सके।’’उन्होंने कहा, ’’उपराज्यपाल ने इस घटिया प्रोपेगेंडा पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट्स को डिलीट करने और माफी की मांग की। एलजी द्वारा मुख्यमंत्री से यह मुद्दा उठाने के बाद ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।’’
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति 2021-22 के अंतर्गत शहर के गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर उनके विचार बदलने के लिए हाल ही में पूर्व एलजी अनिल बैजल को जिम्मेदार ठहराया था। किसी का नाम लिए बिना सिसोदिया ने कहा था कि एलजी ने 15 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू होने से दो दिन पहले अपना विचार बदल दिया था। हालांकि पहले उन्होंने गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता