जनप्रतिनिधियों की विदेश यात्राओं पर केंद्र सरकार की अनुमति के प्रावधान को चुनौती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनप्रतिनिधियों की विदेश यात्राओं पर केंद्र सरकार की अनुमति के प्रावधान को चुनौती

-दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका

नई दिल्ली/- दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य मंत्रियों द्वारा विदेश यात्राओं के लिए केंद्र सरकार से पूर्व अनुमति लेने के प्रावधान को चुनौती दी। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर की यात्रा की अनुमति देने से केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया था। इसके बाद आप नेता कैलाश गहलोत ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी व्यक्तिगत और आधिकारिक यात्राओं के लिए अनुमति देने से इनकार करने की केंद्र की शक्ति के संबंध में दिशानिर्देश तैयार किया जाए।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह व्यक्तिगत विदेश यात्राओं की अनुमति से संबंधित याचिका के लिए एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करे। इस मामले में गहलोत का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे थे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox