
नई दिल्ली/विकासपुरी/- विकासपुरी के एच ब्लॉक स्थित पंछी टेंट हाउस में महिला तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संतोष वुमन क्लब की अध्यक्षा शोभा चौधरी, संतोष पुन्हानी, अचला मनोचा, अंजु शर्मा व सुमन तोमर ने किया। तीज उत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शोभा विजेंद्र समेत कई महिलाएं शामिल हुई। साथ ही कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए मधुर संगीत, मेहंदी चूड़ी, खाना-पीना समेत लकी ड्रा निकाला गया जिसमें विजेता महिलाओं को इनाम दिए गए।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र यादव, समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा, कोरोना योद्धा पद्मश्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता दयानंद चंदेला व अन्य सम्मानित लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बहनों को तीज की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में समाज उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को क्लब की ओर से सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने संगीत की मधुर धुनों पर डांस कर खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में शोभा चौधरी ने समारोह में उपस्थित होने के लिए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता