बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, दो सप्लायर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, दो सप्लायर पकड़े

-आरोपियों से 196 बोतल व कार की जब्त

द्वारका/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुरखपुर रोड़ से दो अवैध शराब के सप्लायर को पकड़ा है जिनसे पुलिस ने 196 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब में शामिल कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी संदीप पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मामलों में पहले भी शामिल रहा है।
                द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 26 जुलाई को बीएचडी नगर क्षेत्र में सिपाही महेन्द्र व जयदीप गश्त कर रहे थे तभी उन्हे सुरखपुर रोड़ पर एक तेज गति से कार आती दिखाई दी। उन्होने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन चालक कार को रोकने की बजाये भागने लगा तो टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 07 प्लास्टिक बैग में 196 बोतल अवैध शराब मिली। पुलिस ने तुरंत दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जसबीर निवासी खरावड़, जिला रोहतक, हरियाणा, उम्र 36 साल व संदीप निवासी गांव सीधीपुर लोआ, जिला झज्जर, हरियाणा, आयु 22 वर्ष के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करते है इसके उन्हे अच्छे पैसे मिल जाते हैं। पुलिस आरोपियों उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्हे ये शराब सप्लाई करते थे।   तदनुसार, प्राथमिकी संख्या 394/22 यू/एस 33/38/58डी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox