तिहाड़ में चल रहा खालिस्तानी खेल, गैंगस्टर्स को बनाया जा रहा मोहरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिहाड़ में चल रहा खालिस्तानी खेल, गैंगस्टर्स को बनाया जा रहा मोहरा

-तिहाड़ जेल से जुड़े मुसेवाला की हत्या के तार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या की जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे है। जिसके चलते सुरक्षा ऐजेसिंयों में भी हडकंप मच गया है। मुसेवाला हत्याकांड के तार अब तिहाड़ जेल से भी जुड़ चुके है। लेकिन तिहाड़ जेल में जो खेल खेला जा रहा है उसमें जिन खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है वह खालिस्तानी ऐजेंट बताये जा रहे है। यानी तिहाड़ जेल से खालिस्तानी खेल खेला जा रहा है और पैसे के लालच में गैंगस्टर उनका मोहरा बन रहे हैं। एक रिपोर्ट में खुलासे के बाद पंजाब में लोगों की सुरक्षा को लेकर नया मुद्दा उठ गया है। वहीं, दूसरी और खालिस्तानी समूह की सक्रियता ने भी चिंताओं में इजाफा किया है। खबर है कि ये समूह अपने काम के लिए तिहाड़ में बंद अपराधियों का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जेल के कर्मचारियों की तरफ से भी मदद मिलने की बात सामने आई है।
               न्यूज 18 की रिपोर्ट में खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर का इस्तेमाल खालिस्तानी समूह कर रहे हैं। उनके अनुसार, ये अपराधी जेल परिसर से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ में करीब 17-18 गैंगस्टर बंद हैं, जो अपना काम आसानी से चला रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि पैसों के बदले में अपराधियों के मदद करने वाले जेल कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। कुछ जेल कर्मचारियों ने कथित तौर पर बैरक के अंदर फोन और सिम कार्ड्स पहुंचान के लिए मोटी रकम वसूली है। सूत्रों का कहना है कि कनाडा के खालिस्तानी समूह इन गैंगस्टर्स का इस्तेमाल आपराधिक और भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।
               रिपोर्ट के अनुसार, इन समूहों ने कथित तौर पर वसूली के लिए गायकों की पहचान की है। हाल ही में पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने सुरक्षा की मांग की है। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। खास बात है कि बराड़ तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है, जिससे मंगलवार को पूछताछ की गई। तिहाड़ में बंद अधिकांश गैंगस्टर्स के तार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि जेल अधिनियम के तहत उन्हें अलग-अलग जेलों में भेजने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox