एक बार फिर लोगों के चेहरे पर आई ईद की खुशी मिठाई और गले मिलकर दुनिया भर में बन रहा है त्यौहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर लोगों के चेहरे पर आई ईद की खुशी मिठाई और गले मिलकर दुनिया भर में बन रहा है त्यौहार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – खुदा से अपील है कि आपका जीवन बिरयानी की तरह मसालेदार और खीर की तरह मीठा हो। ईद की खुशियों का लुत्फ उठांए। ईद मुबारक , ईद मुबारक , ईद मुबारक ।

आज देशभर में बड़ी ही धूम- धाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सोमवार शांम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया। आपको बता दें कि 30 दिन बाद ईद का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया हैं। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है, आज के दिन सभी एक मुबारकबाद और गले मिल रहे हैं। इस दिन घरों में मीठी सेवई बनती जाती है ।

ईद का त्योहार शव्वाल का चांद देखकर मनाया जाता है, शव्वाल एक अरबी कैलेंड़ेर के महीने का नाम हैं जो रमजान के महीने के बाद आता है, शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाई जाती हैं, साथ ही, इस ईद को मीठी ईद भी कहा जाता है, ईद उल- फितर यानी मीठी ईद रमजान के रोजा की समाप्ति पर सुबह से शाम तक मनाई जाती है और महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

ऊपरवाला आपके जीवन की हर कठिनाई को दूर करने की शक्ति दे। आपको और आपके परिवार को ईद- उल- फितर 2022 की बहुत – बहुत शुभकामनाएं ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox