महान दानवीर व आर्य समाज के पुरोधा रघुनाथ सिंह प्रधान को सर्वसमाज ने दी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महान दानवीर व आर्य समाज के पुरोधा रघुनाथ सिंह प्रधान को सर्वसमाज ने दी श्रद्धाजंलि

-इस मौके पर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर साल यज्ञ कराने का लिया संकल्प

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली देहात के महान दानवीर व आर्य समाज के पुरोधा की दूसरी पुण्यतिथि पर सर्व समाज ने उन्हे याद किया। यादव भवन में हवन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ने उनकी पुण्यतिथि पर हर साल हवन कराने का संकल्प करते हुए कहा कि प्रधान जी ने समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य किया है। अतः अब समाज का फर्ज है उन्हे याद रखना और उनके दिखाये रास्ते पर चलना। इस अवसर पर प्रधान जी की लड़कियों व परिजनों ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
                यहां बता दे कि 2020 में प्रधान जी का स्वर्गवास हो गया था। उनके अचानक जाने से आर्य समाज व दिल्ली देहात ने एक महान दानवीर व कर्मठ समाज सेवी को खो दिया था। प्रधान जी अपने पिछे 6 बेटियां का भरापूरा परिवार छोड़ गये थे। आज गुरूवार 20 जनवरी को यादव भवन व उनके निवास स्थान पर यज्ञ का आयोजन कर उनके परिजनों व सर्व समाज के लोगों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वही ंयादव भवन में स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हे रद्धाजंलि स्वरूप शाल भेंट किया गया। वही यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस अवसर पर हर साल हवन यज्ञ करने व दान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और 100 लोगों में कंबल वितरित किये।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox