द्वारका जिला पुलिस ने दिचाऊ में हत्या की कोशिश के वांछित अपराधी को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने दिचाऊ में हत्या की कोशिश के वांछित अपराधी को पकड़ा

-दिचाऊं गांव में एक व्यक्ति को मारी थी गोली, घायल का गंभीर अवस्था में डीडीयू में चल रहा ईलाज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने दिचाऊ गांव में एक व्यक्ति की गोली मारने के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी भी दिचाऊ गांव का ही रहने वाला है लेकिन हमले के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से एक हत्या के मुकदमे में जमानत पर चल रहा है।


                 द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 27 दिस्ांबर को पीड़ित गोल्डी ने पीसीआर को बताया कि उसे उसके गांव के ही नवीन ने गोली मारी है जिसपर पीसीआर पहले उसे नजफगढ़ के स्वास्तिक अस्पताल में लेकर गई लेकिन उसकी हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया। जहा उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। वहीं एसीपी नजफगढ़ व एसएचओ बाबा हरिदास नगर जगतार सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई अरविंद कुमार व सिपाही महावीर, दीपक व कृष्ण की एक टीम बनाई। टीम ने घटना स्थल से लेकर कई मार्गों के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी व खबरियों के माध्यम से आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की तथा हरियाणा के झज्जर, सोनीपत, महेन्द्रगढ में नवीन की तलाश में छापेमारी की। फिर पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर दिचाऊ आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को उसकी कार के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान नवीन
पुत्र लेट विजेन्द्र निवासी दिचाऊ नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी एक हत्या व अवैध हथियार का मामला दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर गोल्डी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पार्किंग को लेकर दोनो में यह विवाद हुआ था। गोल्डी पी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति बताया जा रहा है।
              वहीं पुलिस ने इस मामले के मास्टरमांइड विधान उर्फ डैनी पुत्र संतराम निवासी शिव मंदिर वाली गली, दिचाऊ नजफगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox