ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों पर एलजी ने सोमवार को बुलाई डीडीएमए की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों पर एलजी ने सोमवार को बुलाई डीडीएमए की बैठक

-ओमीक्रॉन के मामलों के साथ कोरोना की मौजूदा स्थिति की भी होगी समीक्षा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देख एहतियात के क्या उपाय हो सकते हैं। इस संबंध में चर्चा के लिए सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अहम बैठक बुलाई है। उपराज्यपाल इस प्राधिकरण के प्रमुख हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम नोडल अधिकारी उपस्थित होंगे।
              सोमवार सुबह 11ः30 बजे उपराज्यपाल सचिवालय में यह बैठक शुरू होगी। दिल्ली में बढ़ते ओमीक्रॉन के मामलों को लेकर बैठक में चर्चा होगी और कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा होगी। शनिवार को ही दिल्ली सरकार ने ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के अलावे चार बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों का इलाज की स्वीकृति प्रदान की है। .दिल्ली सरकार ने सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा हॉस्पिटल (तुगलकाबाद) को ओमिक्रोन डेडिकेटेड केंद्रों में तब्दील कर दिया है। इस तरह एलएनजेपी अस्पताल समेत अब दिल्ली के कुल पांच अस्पतालों में ओमिक्रोन का इलाज होगा.। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के भी 22 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ओमीक्रोन के 12 मामले सामने आए। राहत की बात ये है कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 22 मरीजों में से 10 स्वस्थ हो चुके हैं। ओमीक्रोन को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox