चीनी खतरे से निपटने को ताइवान को मिला ऑस्ट्रेलिया का साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीनी खतरे से निपटने को ताइवान को मिला ऑस्ट्रेलिया का साथ

-अमेरिका संग मिलकर ऑस्ट्रेलिया निकाल सकता है चीन की हेकड़ी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/शिव कुमार यादव/- ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटल ने कहा है कि अगर अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए कारवाई करता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए अमेरिका के साथ न होना ’अकल्पनीय’ होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन यदि ताइवान की यथास्थिति को बदलने के लिए बल प्रयोग करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी कार्रवाई करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा था कि हम ताइवान की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

डटन ने दी ऑस्ट्रेलियन से बात करते हुए कहा है कि यह समझ से परे होगा कि अगर अमेरिका ने ताइवान को लेकर कोई कार्रवाई करने का फैसला लिया तो हम कार्रवाई में अमेरिका का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि मुझे लगता है कि हमें इसको लेकर बहुत स्पष्ट और ईमानदार होना चाहिए और तथ्यों और हालात को बिना किसी पूर्वाग्रह के देखना चाहिए। शायद ऐसी परिस्थितियां हैं जहां हम उस विकल्प को नहीं अपनाएंगे लेकिन मैं परिस्थितियों की कल्पना से इनकार नहीं कर रहा।

चीनी सेना ने हाल ही में बताया है कि उसने ताइवान स्ट्रेट्स की दिशा में एक कॉम्बैट रेडीनेस पेट्रोल का आयोजन किया, जब उसके रक्षा मंत्रालय ने बीजिंग द्वारा किए गए लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप ताइवान में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की निंदा की।
                डटन ने बताया है कि ताइवान को लेकर चीन के इरादे बहुत स्पष्ट हैं और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि उच्च स्तर की तैयारी रहे। हमारी क्षमता से अधिक प्रतिरोध की भावना है। इस तरह मुझे लगता है कि हम अपने देश को एक ताकत की स्थिति में डालते हैं। बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को चीन के नियंत्रण में लाने से सैन्य बल के इस्तेमाल से इनकार नहीं किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox